पंचायत महाकुम्भ में खूब हुआ मंथन, अमृत का इंतजार, जानिए पूरी खबर




नवीन चौहान
प्रदेश के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री अरविंद पाण्डे की देखरेख में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों का महाकुंभ संपन्न हो गया। इस दौरान ग्राम पंचायत को बेहतर बनाने और गांवों को खूबसूरत बनाने पर मंथन किया गया। इस दौरान 13 जनपदों से आये पंचायत प्रतिनिधियों के सुझाव आमत्रित किए गए जिन पर मंथन करने के बाद गांव को बेहतर बनाने में अमल में लाया जायेगा। इस अवसर पर अरविंद पाण्डे ने कहा कि महात्मा गांधी ने मजबूत और सशक्त भारत निर्माण के लिए ग्रामीण इकाई ग्राम पंचायत को मजबूत बनाने की बात कही थी। महात्मा गांधी के सपनों का भारत निर्माण करने के लिए आज हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व में अपनी पंचायतों को मजबूत बनाकर प्रदेश और देश को विकसित करने का संकल्प मां गंगा के तट पर लेते हैं। उन्होंने कार्याशाला में आये समस्त पंचायत प्रतिनिधियों को कार्य क्षेत्र में आने वाली कठिनाईयों से अवगत कराते हुए सुझाव आमंत्रित किये।

ganga pooja mantree dwara
हरकी पैड़ी मालवीय द्वीप पर आयोजित त्रिस्तरीय पंचायत महाकुम्भ में बोलते हुए पंचायत मंत्री अरविन्द पाण्डे ने कार्याशाला के माध्यम से पंचायतराज विभाग की ओर से पंचायत प्रतिनिधियों को ग्रामीण क्षेत्रों हेतु जारी की गयी ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नीति 2017 की जानकारी दी गयी। कार्यशाला में ग्राम पंचायतों द्वारा सुनियोजित तरीके से कूड़ा निस्तारित कराना तथा जैविक एवं अजैविक कूड़े के बारे में आम जनमानस में जानकारी का प्रसार करना ग्राम पंचायत स्तर पर ग्रामीण स्वच्छता समिति का गठन करना आदि बिन्दुओं पर विस्तृत जानकारी दी गयी। मंत्री अरविंद पाण्डे ने प्रदेशभर से आये पंचायत प्रतिनिधियों को स्वच्छ भारत गरीबी मुक्त भारतए भ्रष्टाचार मुक्त भारत आतंकवाद मुक्त भारत जातिवाद मुक्त भारत का सकंल्प दिलवाया। उन्होंने कहा कि मां गंगा के तट पर लिये इस संकल्प को सिद्धी तक पहुचांने के लिए हम सभी मन और कर्म से जुट जायेंगे। साथ ही नव भारत के निर्माण में भागीदार बनेगें।

Gram pradhano ko Puruskaar dete Hue mantree Arvind Pandey

कार्यशाला में भारत सरकार द्वारा संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण एवं नाना जी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार से सम्मनित ग्राम पंचायतो, क्षेत्र पंचायतों, जिला पंचायतों को पुरस्कृत किया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार वर्ष 2017 मूल्यांकन वर्ष 2015-16 के अन्तर्गत जनपद देहरादून के विकासखण्ड विकासनगर की केदारावाला ग्राम पंचायत को 08 लाख की पुरस्कार राशि जनपद नैनीताल के विकासखण्ड बेतालघाट की भवालीगांव ग्राम पंचायत को 05 लाख रूपये जनपद देहरादून के विकासखण्ड चकराता की ग्राम पंचायत भटगढ़ी को 05 लाख रूपये चमोली जनपद के विकासखण्ड नारायणबगड की ग्राम पंचायत कोथरा को 05 लाख रूपये जनपद पौडी गढ़वाल के विकासखण्ड कल्जीखाल की क्षेत्र पंचायत कल्जीखाल को 25 लाख रूपये जनपद देहरादून के विकासखण्ड विकासनगर की क्षेत्र पंचायत विकासनगर को 25 लाख रूपये तथा जनपद चमोली की जिला पंचायत चमोली को 50 लाख का पुरस्कार प्रदान किया गया। नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव सभा पुरस्कार के अंतर्गत उत्तरकाशी जनपद के विकासखण्ड मोरी की ग्राम पंचायत कुकरेडा को 10 लाख रूपये का पुरस्कार प्रदान किया गया।

Panchyat Kumbh main Upasthit Log

 

इस अवसर पर सांसद माननीय रमेश पोखरियाल निशंक परमार्थ आश्रम ऋषिकेश के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि, विधायक प्रदीप बत्रा, यतीश्वरानन्द, संजय गुप्ता, ममता राकेश, सुरेश राठौर, जिला पंचायत अध्यक्ष सविता चौधरी, उपायध्यक्ष राव अफाक खान, मेयर मनोज गर्ग, संजय शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता बलराज पासी, सचिव पंचायतराज, एचसी सेमवाल, संयुक्त सचिव डीपी देवराड़ी, डीपीआरओ आरसी त्रिपाठी सहित प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे। गंगा सभा के अध्यक्ष पुरषोत्तम गांधीवादी व पदाधिकारियों ने पंचायतराज मंत्री से गंगा का पूजा अर्चना कराकर मां गंगा की प्रतिमा भेंट की। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश जोशीए विनोद मिश्रा ने किया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *