निशंक का दावा गुजरात में खिलेगा कमल,150 से ज्यादा सीट जानिए पूरी खबर




नवीन चौहान

हरिद्वार। पूर्व मुख्यमंत्री हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि गुजरात की धरती पर कांग्रेस दूर-दूर तक दिखेगी नहीं। कांग्रेस षडयंत्रों का पुंज है। कांग्रेस ने हमेशा षडयंत्र किए हैं। कांग्रेस को अंग्रेजों से फूट डालो और राज करो की नीति बपौति के रूप में मिली है। विकास के रूप में कांग्रेस कहीं सामने नहीं है। कांग्रेस डूबती हुई नाव है जो उसमें पैर रखेगा वो डूब जायेगा। इसलिए गुजरात की जनता का रूझान भाजपा के पक्ष में है। भाजपा दो तिहाई बहुमत से गुजरात में सरकार बनाएगें। भाजपा 150 से ज्यादा सीटें लेकर सत्ता पर काबिज होगी। मोदी जी जब मुख्यमंत्री थे तो गुजरात में सर्वाधिक सीटें आयी आज वो देश के प्रधानमंत्री हैं तो उनके सानिध्य में अधिक सीटें आयेंगी। पूरा गुजरात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों के साथ है। गुजरात विधानसभा चुनाव का प्रचार करके हरिद्वार पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने डामकोठी में पत्रकारों से वार्ता की। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रदेश के मुखिया से देश के मुखिया बने हैं तो पूरा गुजरात उनके पीछे है। गुजरात की जनता उनके मिशन और उनके विजन के साथ है। उन्होंने बहुत ही कम समय में देश की प्रतिष्ठा ही नहीं बढ़ाई बल्कि विकास की गंगा को बहाने में जो प्रयास किये हैं उससे दुनिया में हम नम्बर वन बने हैं। एफडीआई के क्षेत्र में हमने अमेरिका को पीछे छोड़ दिया है। निशंक ने कहा कि मेड इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, जीएसटी, उज्जवल योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा योजनाओं सहित तमाम योजनाओं का लाभ देश के गांव के अन्तिम छोर तक पहुंच रहा है। आम जनता में यह भावना है कि मोदी जी के हाथ मजबूत होने चाहिए। उन्होनें कहा कि 150 से ज्यादा सीटें लेकर गुजरात में भाजपा की सरकार बन रही है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सौराष्ट्र में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी थी। सौराष्ट्र में भावनगर, जामनगर, जूनागढ़, सुरेन्द्र नगर, देवभूमि जिला, सोमनाथ जिलों में प्रचार किया है वहां लोगों में जूनून है। प्रेस वार्ता में पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जमदग्नि, सांसद प्रतिनिधि अनिल अरोड़ा, कामिनी सडाना, आशू चौधरी उपस्थित रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *