कांवड मेले के दौरान चारधाम और मूसरी-देहरादून आने वाले यात्रियों को मिलेगा अलग रूट




नवीन चौहान.
पुलिस मुख्यालय में कांवड़ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर हुई सीमावर्ती राज्यों और उत्तराखंड पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक में डीजीपी अशोक कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए किये गए उपायों का व्यापक प्रचार प्रसार करने के लिए कहा है।

डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि सीमावर्ती प्रदेशों से अपेक्षा की जाती है कि कांवड़ यात्रा के मार्गों का अपने-अपने जनपदों में व्यापक प्रचार-प्रसार करें। साथ ही कांवड़ यात्रा के दौरान चारधाम/मसूरी एवं देहरादून आने वाले यात्रियों को लिए हरिद्वार से हटकर तैयार किये गये अलग रुट का भी प्रचार-प्रसार किया जाये।

उन्होंने कहा कि घटनाओं एवं तत्काल सूचनाओं के आदान-प्रदान करने हेतु मुख्यालय स्तर पर एवं सीमावर्ती जनपदों के जनपद, सर्किल, थाना एवं चौकी स्तर पर संयुक्त व्हट्सएप ग्रुप बना लिए जाएं। नवीन तकनीकों का उपयोग करते हए सम्पूर्ण कांवड मेला क्षेत्र में Public Address System का प्रयोग किया जाए। कांवड़ियों को डूबने से बचाने के लिए घाटों पर एसडीआरएफ और जल पुलिस सुरक्षा उपकरणों के साथ तैनात रहे। मुझे पूर्ण विश्वास है कि हम सभी आपसी समन्वय एवं सहयोग से कांवड़ यात्रा 2023 को और अधिक बेहतर, सफल व शांतिपूर्वक संपन्न करायेगें।

बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन अभिनव कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था वी मुरूगेशन, पुलिस महानिरीक्षक फायर नीरू गर्ग, पुलिस महानिरीक्षक दूरसंचार कृष्ण कुमार वी0के0, पुलिस महानिरीक्षक/निदेशक यातायात मुख्तार मोहसिन, पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र करन सिंह नगन्याल, पुलिस उप महानिरीक्षक अभिसूचना एवं सुरक्षा योगेन्द्र सिंह रावत, पुलिस उप महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था पी0 रेणुका देवी, पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दलीप सिंह कुंवर, पुलिस अधीक्षक यमुनानगर हरियाणा, पुलिस अधीक्षक नगर बिजनौर, पुलिस अधीक्षक यातायात सहारनपुर, सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे आदि अधिकारी उपस्थित रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *