सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट ड्राइव, मैनकाइंड ने 4 छात्रों को दिया जॉब ऑफर




Listen to this article

न्यूज 127, मेरठ।
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में मैनकाइंड प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कृषि महाविद्यालय, बायोटेक्नोलॉजी महाविद्यालय और हॉर्टिकल्चर महाविद्यालय के छात्रों के लिए एकदिवसीय प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त के दिशा-निर्देशन में संपन्न हुआ।

कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त ने कहा कि विश्वविद्यालय की प्राथमिकता छात्रों को अधिक से अधिक निजी कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा तकनीकी ज्ञान देने से छात्रों के हुनर में निखार आता है, जिससे शत-प्रतिशत प्लेसमेंट के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट निदेशक डॉ. आर.एस. सेंगर ने बताया कि प्लेसमेंट प्रक्रिया के लिए विभिन्न महाविद्यालयों के 14 छात्र-छात्राओं ने अपना पंजीकरण कराया था। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के बाद मैनकाइंड कंपनी द्वारा 4 मेधावी छात्रों का चयन ₹25,000 प्रति माह के वेतन पर किया गया है। चयन होने पर विश्वविद्यालय परिवार ने सभी छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।