अनुज सिंह.
मुख्यमंत्री द्वारा संचालित वृक्षारोपण महाभियान के अंतर्गत दौराला ब्लाक के भराला गांव में माध्यमिक और प्राथमिक विद्यालय में वृक्षारोपण किया गया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम बीडीओ दौराला अश्विनी कुमार व जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा मनिंदर विहान भराला के नेतृत्व में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।
इस दौरान भारी संख्या में फल और छायादार वृक्षों का रोपण किया गया। इस मौके पर एडीओ सहायक अशोक चौधरी, विजय बालियान, सचिव अरविंद कुमार, पुष्पेंद्र गिरी, प्रधानाध्यापक वीणा वर्मा, अध्यापक कविता बालियान, शालिनी शर्मा, आरती त्यागी, रेशमा अश्विनी चौहान, अंकित विहान आदि उपस्थित रहे।