पीएम मोदी ने की 2020 में 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज की घोषणा, आत्मनिर्भर भारत अभियान की अहम कड़ी




नवीन चौहान
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन के दौरान देश की जनता को चौथी बार संबोधित किया। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन 4.0 अगामी 18 मई से लागू होगा, इसकी जानकारी जल्द ही जनता को दे दी जाएगी। पीएम मोदी ने संकेत दिये के लॉकडाउन 4 नए रंग रूप में होगा। इस दौरान प्रधानमंत्री ने 2020 में 20 लाख करोड़ रूपये के विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के बीच मैं विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा करता हूं। ये पैकेज आत्मनिर्भर भारत अभियान की अहम कड़ी के तौर पर काम करेगा। उन्होंने कहा कि यह देश की जीडीपी का करीब 10 प्रतिशत होगा। इन सबके जरिए देश के विभिन्न वर्गों को 20 लाख करोड़ रुपये का संबल मिलेगा। 20 लाख करोड़ का ये पैकेज 2020 में देश की विकास यात्रा को नई गति देगा। आत्मनिर्भर भारत के संकल्प पूरा करने के लिए इस पैकेज में लैंड, लेबर, लिक्विडिटी सभी पर बल दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे कुटीर, गृह उद्योग, के लिए हैं जो करोड़ों लोगों की आजीविका का साधन हैं। ये आर्थिक पैकेज देश के उस श्रमिक, किसान के लिए है जो हर स्थिति हर मौसम में देशवासियों के लिए दिन-रात परिश्रम करता है।
ये पैकेज उस मध्यम वर्ग के लिए है जो ईमानदारी से टैक्स देता है। इस पैकेज की विस्तृत जानकारी कल से वित्त मंत्री देंगी। एक एक कर सभी सेक्टर के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *