नवीन चौहान.
हल्द्वानी के बनभूलपुरा में जिस स्थान पर अवैध अतिक्रमण हटाया गया वहां सीएम पुष्कर सिंह धामी की पुलिस थाना खोलने की घोषणा हुए 24 घंटे भी नहीं हुए और पुलिस अधिकारियों ने वहां फिलहाल एक देखरेख पुलिस चौकी खोल दी।
खास बात ये रही कि इस पुलिस चौकी का उद्घाटन उन महिला पुलिस कर्मियों से कराया गया जो उपद्रवियों द्वारा किये गए बवाल में घायल हुई थी। बतादें हरिद्वार में कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनभूलपुरा के उस स्थान पर जहां से अतिक्रमण हटाया गया वहां पुलिस थाना खोलने की घोषणा की थी।
घोषणा के 24 घंटे के अंदर पुलिस चौकी का उद्घाटन हुआ। हल्द्वानी हिंसा में घायल महिला पुलिस कर्मियों ने उद्घाटन किया। वहीं दूसरी ओर इस हिंसा के नामजदों को गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम काम कर रही हैं। अज्ञात में दर्ज लोगों की पहचान के लिए भी पुलिस टीम तेजी से कार्य कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी उपद्रवियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।