प्रमोद खारी ने किया खुलासा, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की ईमानदारी से उनका नाता





नवीन चौहान

कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले प्रमोद खारी को चार साल पूर्व ही भाजपा से प्रेम से हो गया था। वह पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के आदर्श व्यक्तित्व से प्रभावित हो गए थे तथा पारदर्शी कार्यशैली के कायल रहे। हालांकि वह कांग्रेस पार्टी से जुड़ा होने के चलते अपने दिल की बात नही बोल सके। लेकिन भाजपा में शामिल होने और त्रिवेंद्र सिंह रावत से आशीर्वाद लेने की वजह का सार्वजनिक मंच से खुलासा किया।
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद प्रमोद खारी ने अपने संबोधन में कहा कि वह पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यकाल से बेहद प्रभावित रहे। उनकी दूरदर्शी सोच और प्रदेश में विकास कार्यो को लेकर उनका बिलकुल विजन स्पष्ट रहता था। आपकी कार्यशैली का कायल था। कांग्रेस पार्टी में रहने के बाबजूद सबसे बड़ा प्रशंसक था। प्रमोद खारी ने युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के युवाओं का प्रेरणास्रोत्र बताया।


प्रमोद खारी ने अपना दर्द बताते हुए कहा कि कांग्रेस में उनका निरादर हुआ। जबकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व में भारत का मान बढ़ा रहे है। भारत की प्रतिष्ठा भाजपा के कारण बढ़ रही है। ऐसी गौरवशाली पार्टी का सदस्य होना मेरे लिए उपलब्धि है। मैं पार्टी की पूरे मनोभाव से सेवा करूंगा। पार्टी ने जो सम्मान दिया है, उसको कभी भूला नही पाउंगा। यह वादा करता हू कि मेरा जीवन भाजपा के लिए समर्पित होगा। मै पार्टी छोड़ने वाला व्यक्ति नही हूं। मेरा जीवन अब भाजपा का है और भाजपा की सेवा में रहेगा। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटट, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित तमाम पदाधिकारियों ने प्रमोद खारी का दिल खोलकर स्वागत किया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *