भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रीति गुप्ता को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पार्टी की मजबूती और जनाधार बढ़ाने के लिए करेंगी काम




जोगेंद्र मावी
भाजपा की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने कार्यकारिणी का विस्तार किया है। जिसमें हरिद्वार की कई महिला नेताओं को जिम्मेदारी दी है। जिसमें हरिद्वार की महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष रहीं प्रीति गुप्ता को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया है। प्रीति गुप्ता समाजसेवा के साथ पार्टी के लिए कर्तव्यनिष्ठा के साथ काम कर रही है। उनके सदस्य बनाए जाने पर गणमान्य लोगों ने बधाई दी है। प्रीति गुप्ता का कहना है कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है उसे बखूबी निभाएंगी।
जगजीतपुर के राजा गार्डन निवासी प्रीति गुप्ता विगत 6 वर्ष से अधिक समय से भाजपा की सदस्य हैं। वर्ष 2016 में स्पर्श गंगा संयोजिका थी इसके पश्चात वर्ष 2017 में भाजपा महिला मोर्चा जिला हरिद्वार के उपाध्यक्ष रही। इसके अतिरिक्त अनेक प्रकार के सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर योगदान दिया। विशेष रुप से देश में फैली महामारी कोविड-19 में जरूरतमंद लोगों की हर संभव सहायता की तथा उन्हें विभिन्न प्रकार की सामग्रियों का वितरण किया। हमेशा से ही भारतीय जनता पार्टी की समर्पित कार्यकर्ता रही और प्रत्येक कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर पार्टी नीतियों का प्रचार प्रसार किया। पार्टी के प्रति समर्पित एवं कर्तव्य निष्ठावान रहने के कारण पार्टी ने प्रदेश महिला मोर्चा में कार्यकारिणी सदस्य नामित किया। प्रीति गुप्ता ने उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ऋतु खंडूरी, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आदि के साथ भाजपा संगठन का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए सदस्यता अभियान के साथ केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।
हरिद्वार की इन नेताओं को भी मिली जगह
हरिद्वार की संगीता गिरी, मंजू शर्मा, एकता सूरी, अनीता वर्मा, मिथलेश शर्मा, सावित्री मंगला, डाॅ उमा पाल, सुनीता गोस्वामी, विद्या देवी, डा मधु सिंह, रविंद्र राठौर, प्रियंका सिंह, रूबी बेगम, पूनम चैहान, सविता पंवार, मालती नेगी, डाॅ अश्विनी चैहान, सरिता सिंह को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *