RAJAJI TIGER PARK राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के वन अधिकारियों समेत चार की मौत, कई घायल





नवीन चौहान
राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की चीला रेंज में एक हादसे में रेंजर की मौत हो गई। जबकि एक महिला वार्डन के डूबने की खबर है। सूचना से हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन के अधिकारी जानकारी जुटाने में लगे है। जबकि कुछ घायलों को ऋषिकेश एम्स में भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को चीला मार्ग पर हुए हादसे में दो अधिकारियों समेत चार लोगों की जान चली गई, जबकि पांच घायल हैं। एक महिला अधिकारी लापता बतायी जा रही है। वन्यजीव प्रतिपालक आलोकी की नहर में गिरने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के खबर मिलते ही वन अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को ऋषिकेश एम्स लाया गया है। बताया जा रहा है कि गाड़ी का टायर फटने और अनियंत्रित होने की वजह से हादसा हुआ।

मृतक
1- शैलेश घिल्डियाल (रेंज अधिकारी)
2- प्रमोद ध्यानी (उप वन क्षेत्राधिकार) वन अधिकारियों समेत चार की मौत
3- सैफ अली खान पुत्र खलील उल रहमान
4- कुलराज सिंह

घायल
1- हिमांशु गोसाई पुत्र गोविंद सिंह (वाहन चालक)
2- राकेश नौटियाल राजाजी नेशनल पार्क
3- अंकुश
4- अमित सेमवाल (चालक)
5- अश्विन बिजू (24 वर्ष) (चालक)

लापता
1- आलोकी (वन्य जीव प्रतिपालक)



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *