रामायण के रचयिता भगवान वाल्मीकि की जयंती पर लिया संकल्प




नवीन चौहान
जय वाल्मीकि, जय रविदास के उद्घोष करते हुए दलित आर्मी के सदस्यों ने भगवान वाल्मीकि के प्रकटोत्सव दिवस पर पूजा अर्चना की। उन्होंने भगवान वाल्मीकि के विचारों को लेकर देश में काम करने को आह्वान किया।
शनिवार को दलित आर्मी के संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष नवीन तेश्वर प्रधान के नेतृत्व में भगवान वाल्मीकि के मंदिर में पूजा अर्चना की। नवीन तेश्वर ने कहा कि भगवान वाल्मीकि ने रामायण जैसे महाकाव्य की रचना की। उन्होंने कहा कि आज भी ऐसे महाकाव्य नहीं लिखा जा सकता। इस मौके पर दलित आर्मी विभाग अध्यक्ष अमित मुल्तानिया, जिला संगठन मंत्री चंद्रप्रकाश वाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष ललित वाल्मीकि, पदम कांगड़ा, नगर उपाध्यक्ष चौटाला आदि शामिल हुए।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *