सेना से रिटायर्ड दादा की पोते ने कर दी हत्या




Listen to this article

न्यूज 127.
उत्तर प्रदेश के बरेली से रिश्तो को शर्मसार करने वाली खबर सामने आयी है। यहां एक पोते ने अपने दादा की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को गढ्डे में फेंक दिया। शातिर पोता परिजनों के साथ लापता दादा को तलाश कराता रहा। पुलिस ने खुलासे के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में 28 सितंबर की रात मढ़ी पर रहने वाले सेना के रिटायर्ड माली द्वारिका प्रसाद की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के बेटे हरपाल की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, लेकिन पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने बताया कि द्वारिका प्रसाद की हत्या उनके पोते ने की थी।
बृहस्पतिवार को सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव ने अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता कर हत्याकांड का खुलासा किया। सीओ प्रथम ने बताया कि द्वारिका प्रसाद की हत्या के मामले में जांच पड़ताल के बाद उनके पोते प्रशांत कश्यप को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि वह सुल्फा का नशा करता था। अक्सर मढ़ी पर ही मीट पकाता था। उसके दादा विरोध करते थे। घटना वाले दिन भी आरोपी ने नशे के बाद मढ़ी पर मीट पकाया, दादा ने विरोध किया तो गला दबा उनकी हत्या कर दी। साक्ष्य छिपाने के लिए उसने दादा का शव घसीटकर मढ़ी के पीछे गड्ढे में डाल दिया। घरवालों को शक न हो, इसलिए वह दादा को ढूंढने का नाटक करता रहा।