पुलिस की गोली से घायल हुआ 20 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर




संजीव शर्मा
मेरठ। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड में पुलिस ने 20 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। गिरफ्तार बदमाश गोतस्कर है और थाना जानी का हिस्ट्रीशीटर है।

यह भी पढ़िए—  घर में घुसकर महिला चिकित्सक की हत्या से सनसनी 

थाना जानी पुलिस का कहना है कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि फरार चल रहा इनामी बदमाश सरफराज किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को मेरठ बागपत रोड पर बाफर जाने वाले रास्ते पर संदिग्ध आता दिखायी दिया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन उसने पुलिस पर गोली चला दी। जवाब में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसमें एक गोली बदमाश के पैर में जा लगी। घायल होने पर पुलिस ने बदमाश को पकड़ लिया।

यह भी पढ़िए— आईपीएस अशोक कुमार होंगे उत्तराखंड के नए डीजीपी

पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम पुलिस को सरफराज पुत्र सरदार अली निवासी जानी कलां थाना जानी बताया। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार सरफराज काफी समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार का इनाम भी घोषित था। पुलिस ने बदमाश के पास से एक तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किये हैं। गिरफ्तार सरफराज पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

बरामदगी का विवरण
एक अदद तमन्चा 315 बोर व दो जिन्दा कारतूस व एक खोखा कारतूस नाल में फंसा हुआ
अपराधिक इतिहास
1- मु0अ0स0 334/18 धारा 2/3 गैगस्टर एक्ट थाना जानी
2- मु0अ0स0 15/8 धारा 3/5ए/8 गौवध निवारण अधिनियम थाना जानी
3- मु0अ0स014/18 धारा 307,34,427 भादवि थाना जानी
4- मु0अ0स0 16/18 धारा 25 ए एक्ट थाना जानी
5- मु0अ0स0 527/17 धारा 3/5/8 गौवध निवारण अधिनियम
6- मु0अ0स0 374/16 धारा 3/5/8 गौवध निवारण अधिनियम
7- मु0अ0स0 125/19 धारा 147,148,307 भादवि थाना जानी
8- मु0अ0स0 341/19 धारा 3/5/8 गौवध निवारण अधिनियम थाना जानी
9- मु0अ0स0 368/19 धारा 3/5/8 गौवध निवारण अधिनियम थाना जानी
10- मु0अ0स0 396/19 धारा 3/5/8 गौवध निवारण थाना जानी
11- मु0अ0स0 177/20 धारा 2/3 गैगस्टर एक्ट थाना जानी (वाँछित 20000 का ईनामी)
12- मु0अ0स0 423/20 धारा 307 भादवि पुलिस मुठभेड थाना जानी
13- मु0अ0स0 424/20 धारा 3/25 ए एक्ट थाना जानी



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *