न्यूज 127.
मेट्रोपोलिस सिटी रुद्रपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे के साथ हुई मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे पांच आरोपियों पर एसएसपी ने 25 हजार रूपये का इनाम घोषित कर दिया है। अरोपियों के खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट भी प्राप्त किए गए हैं। इस घटना में शामिल चार आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
बतादें 18 अगस्त की रात्रि में भाजपा जिलाध्यक्षा के पुत्र पीयूष भाटिया पर अज्ञात हथियारबंद हमलावरों द्वारा एक राय होकर जान से मारने की नियत से हमला किया गया था। जिससे पीयूष भाटिया गंभीर रूप से घायल हो गया था। वादी की तहरीर के आधार पर एफआईआर नंबर 125/2024 U/S3(5)/109/118(1)/118(2)/191(2) (3)/333/351 (2)(3) BNS व 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया था।
एसएसपी ऊधम सिंह नगर के निर्देशन में तत्काल कार्यवाही करते हुए मामले से संबंधित 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जिसमें मामले से संबंधित 05 आरोपी फरार चल रहे थे। मा0 न्यायालय द्वारा फरार आरोपियों के एनबीडब्लू जारी किए गए थे। एसएसपी ऊधम सिंह नगर द्वारा फरार 05 आरोपियों अवनीश यादव उर्फ छोटू पुत्र वेदराम यादव निवासी भदईपूरा थाना रुद्रपुर उधम सिंह नगर, राहुल शर्मा पुत्र तेजप्रकाश शर्मा निवासी भदईपुरा थाना रुद्रपुर उधम सिंह नगर, हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र गुरमुख सिंह निवासी बिंदुखेडा रुद्रपुर जनपद उधम सिंह नगर, खेमराज चौहन उर्फ रिक पुत्र राजपाल सिंह निवासी फूलस्गा बनखडी फेज 4 ट्रानिट केम्प उधम सिंह नगर, पवन कुमार पुत्र सिपाही लाल हाल निवासी जगतपुरा आवास विकास मुल पता ग्राम भैसोडी शरीफ थाना मिलक रामपुर 30प्र0, 25-25 हजार के ईनाम घोषित किए गए हैं।



