रूड़की का ज्वैलर्स स्मैक और 33 लाख के साथ गिरफ्तार, जानिए पूरी खबर




न्यूज127ब्यूरो। रूड़की के एक ज्वैलर्स को उधमसिंह नगर जनपद पुलिस ने 33 लाख की नकदी और करीब 12 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया हैं। 33 लाख के संबंध में आयकर विभाग को सूचना दे दी गई है। जबकि अवैध स्मैक रखने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उक्त रकम का वह सोना खरीदने के लिये नानकमत्ता जा रहा था। हालांकि, उक्त रकम कहां और किस खाते से निकाली गई है। इसकी जानकारी आयकर विभाग कर रहा है।

उधमसिंह नगर जनपद के नव नियुक्त एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने चार्ज संभाालते ही कोतवाली और थाना प्रभारियों को जिम्मेदारी के साथ डयूटी करने के निर्देश दिये थे। उन्होंने पुलिस बल को सजगता और कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने को कहा गया। एसएसपी के निर्देशों का अनुपालन करते हुये पुलिस ने चेकिंग में सख्ती बरतनी शुरू कर दी। बुधवार की रात्रि पुलबटटा थाना प्रभारी विद्या दत्त जोशी पुलिस टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक कार संख्या यूके 17- 7955 को रोकने का इशारा दिया। पुलिस को देखते ही चालक ने रफ्तार तेज कर दी। पुलिस ने पीछा कर कार को रोक लिया। कार की तलाशी ली गई उसमें से करीब 12 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने जब बैग को खंगाला तो करीब 33 लाख की नकद राशि बरामद हुई। इतनी भारी रकम देखने के बाद पुलिस का शक गहरा गया। पुलिस पूछताछ में कार चालक ने अपना नाम विराट चौहान पुत्र स्व सतीश कुमार निवासी मथुरा विहार, अंबर तालाब, रूड़की बताया। विराट ने बताया कि वह रूड़की में बाटा शोरूम के सामने भारत ज्वैलर्स की दुकान चलाता है। उसकी एक आदमी के माध्यम से नानकमत्ता में सस्ता सोना बेचने की बात की थी। वह सस्ता सोना खरीदने के लिये जा रहा था। जब पुलिस ने स्मैक के संबंध में पूछा तो बताया कि स्मैक अपनी महिला मित्र के लिये खरीदी है। पुलिस ने विराट से पूछताछ के बाद जानकारी जुटाई तो पता चला कि आरोपी विराट एक बड़ी ठगी का शिकार होने जा रहा था। एसओ विद्या दत्त जोशी ने बताया कि आरोपी विराट ने एक व्यक्ति से 17 लाख रूपये किलो पर सोनी खरीदने की बात की थी। प्रथमदृष्टया आरोपी विराट ठगी का शिकार होने से बच गया है। लेकिन अवैध स्मैक रखने के आरोप में गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *