लेडी डॉन पूजा और उर्मिला गिरफ्तार, तस्करी के धंधे में वर्चस्व




सोनी चौहान
लेडी डॉन पूजा और उर्मिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। दोनों महिलाओं का मादक पदार्थो की तस्करी में आतंक​ था। आरोपी महिलाएं युवाओं को अवैध स्मैक और चरस सप्लाई करती थी। फिलहाल रूडकी पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 13 ग्राम स्मैक, 305 चरस बरामद किया है। रूड़की पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने जनपद में अवैध मादक पदाथों की तस्करी की रोकथाम के लिए निर्देश दिए थे। एसएसपी के निर्देशों का अनुपालन करते हुए क्षेत्र में मुखबिर तंत्र कर दिया गया। 15 नवम्बर 2019 को मुखबीर खास ने सूचना दी कि डबल फाटक शिव मंदिर के पीछे रतनका पूर्वा में दो महिलाएं स्मैक और चरस बेच रही है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी। तो वहां से दोनो महिलाएं पुलिस को देखकर पीछे रेल की पटरी की तरफ भागने लगी। पुलिस टीम ने आवश्यक बल प्रयोग करते हुए दोनो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। दोनो महिलाओं के पास से अवैध स्मैक और चरस बरामद किया गया। आरोपी महिलाओं की कुंडली को खंगाला जा रहा है।
आरोपी महिलाओं के नाम
पूजा पुत्री दलीप सिंह निवासी गोल भट्टा मोहनपुरा रूड़की हरिद्वार, उर्मिला उर्फ पोपो पत्नी दलीप सिंह निवासी गोल भट्टा मोहनपुरा रूड़की हरिद्वार।
पुलिस टीम
उपनिरीक्षक खाजान सिंह, उपनिरीक्षक रंजीत सिंह, महिला उप निरीक्षक करूणा रोंकली, महिला कांस्टेबल अंजू, कांस्टेबल अरविंद कुमार।

 



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *