नवीन चौहान.
शाहरूख खान के बेटे को ड्रग मामले में गिरफ्तार करने वाले पूर्व नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के मुंबई जोनल के पूर्व निदेशक समीर वानखेड़े को धमकी मिली है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार खबर आई है कि समीर वानखेड़े को अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम के नाम से धमकी मिली है। वानखेड़े ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।
समीर वानखेडे रिश्वत मांगने के मामले में आरोपी हैं। इसे लेकर समीर वानखेड़े के खिलाफ जांच चल रही है और वह सीबीआई के सामने पेश भी हो चुके हैं।
धमकी मिलने की सूचना पुलिस को दिये जाने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। बतादें समीर वानखेडे पर आरोप है कि उन्होंने शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग मामले में न फंसाने की एवज में 25 करोड़ रूपये की रिश्वत मांगी थी।
- भीषण हादसे में लापरवाही बरतने पर SSP ने दो चौकी प्रभारियों को किया लाइन हाजिर
- पल्लवपुरम के कोटपाल अस्पताल में लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 50 से अधिक मरीजों के स्वास्थ्य की हुई जांच
- सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत
- मेरठ: डीएम कार्यालय पर चल रहा भारतीय किसान यूनियन का धरना समाप्त
- फायरिंग का वांछित आरोपी जुनैद मुठभेड़ में घायल, अवैध तमंचा बरामद


