नवीन चौहान.
सचिव उत्तराखण्ड आपदा प्रबंधन प्राधिकरण रंजीत सिन्हा की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में मानसून से पूर्व की तैयारियों को लेकर राज्य के समस्त जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की गई।
सचिव रंजीत सिन्हा ने जिलाधिकारियों को जिलों में मॉक ड्रिल अनिवार्य रूप से संपन्न कर लिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित डिपार्टमेंट आपदा की स्थिति में जिलों से सम्पर्क बनाये रखने हेतु अपने एक सीनियर ऑफिसर को नोडल अधिकारी नामित कर लें।
उन्होंने कहा कि सभी जिले अपने संसाधनों जिसमें भोजन, पानी, मेडिसन आदि के भंडारण तथा अति संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर लें। मार्गों पर आपदा से संबंधित अधिकारियों के सम्पर्क सूत्र एवं डिटेल वाले होर्डिंग स्थापित करने से आपदा की स्थिति में आमजन को काफी सुविधा होगी।
बैठक में आईजी SDRF रिद्धिम अग्रवाल, अपर सचिव आपदा प्रबंधन सविन बंसल व राज्य स्तर के समस्त लाईन डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने भी प्रतिभाग किया।
- केपीएस बॉक्सिंग अकादमी के मेधावी बॉक्सरों का फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत
- भाजपा मंडल अध्यक्ष ने शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर किया जनसंपर्क
- मेरठ परिक्षेत्र में ‘मिशन शक्ति 6.0’ अभियान तेज, डीआईजी ने दिए सुरक्षा के कड़े निर्देश
- भीषण हादसे में लापरवाही बरतने पर SSP ने दो चौकी प्रभारियों को किया लाइन हाजिर
- पल्लवपुरम के कोटपाल अस्पताल में लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 50 से अधिक मरीजों के स्वास्थ्य की हुई जांच


