श्री रामलीला दौराला में हुआ भव्य सीता स्वयंवर और परशुराम संवाद का मंचन




Listen to this article

न्यूज 127, दौराला/मेरठ।
श्री रामलीला कमेटी दौराला के द्वारा स्थानीय मैदान में आयोजित रामलीला मंचन के दौरान शनिवार को ‘सीता स्वयंवर’ और ‘परशुराम संवाद’ के प्रसंग का बेहद सजीव और भव्य मंचन किया गया। इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखने के लिए क्षेत्र से भारी संख्या में जनसमूह उपस्थित रहा, जिससे पूरा पंडाल दर्शकों से खचाखच भरा नजर आया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए दौराला भाजपा मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान ने कहा कि दौराला क्षेत्र में हर वर्ष इस प्रकार का सुंदर और भव्य आयोजन किया जाना सनातन धर्म को जागरूक और मजबूत करने की दिशा में एक अत्यंत सराहनीय एवं उत्तम पहल है। उन्होंने आयोजन समिति की पूरी टीम की सराहना की।

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में कमेटी के संयोजक भूपेंद्र अहलावत, अध्यक्ष ओमकार चौधरी, जनेश्वर शर्मा, पूर्व प्रधान उपेंद्र भराला, रवि पूनिया, संजय गर्ग, रविंद्र छुरिया, आशीष अहलावत, प्रदुमन जैन, देवेंद्र चौधरी, सुनील अहलावत, सचिन उपाध्याय, चंद्रवीर सिंह और ओम प्रकाश विश्वकर्मा सहित तमाम गणमान्य लोग एवं कमेटी के पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों और दर्शकों ने भगवान श्री राम के जीवन प्रसंगों का आनंद लिया और सनातन संस्कृति के प्रति अपनी गहरी आस्था प्रकट की।