नवीन चौहान.
गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस के उपनिरीक्षक अभिसूचना अदित्य रावत (पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून) एवं आरक्षी अभिसूचना सुधीर कुमार (स्थानीय अभिसूचना इकाई, रूद्रप्रयाग) को वर्ष 2022 के लिए असाधारण आसूचना कुशलता पदक से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गयी है।
अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने उनकी इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी है। डीजीपी का कहना है कि उत्तराखंड पुलिस के जवान लगातार प्रदेश पुलिस का मान देश में बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें इसी तरह अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए लगातार गौरव हासिल करते रहना है।