एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने दंपति को दिया तोहफा




नवीन चौहान
इंसान के लिए सबसे पहले उसका कर्तव्य होता है। कर्तव्यनिष्ठ इंसान अगर खाकी वर्दी में हो तो समाज के प्रति उसकी जिम्मेदारी सर्वाधिक होती है। हरिद्वार में तैनात ऐसे ही एक कर्तव्यनिष्ठ महिला पुलिस अफसर है कमलेश उपाध्याय। उन्होंने अपने जन्मदिन से पूर्व एक दंपति की लापता 13 साल की बेटी को सकुशल बरामद कराने में महती भूमिका अदा की। परिवार के आंगन में खुशियां आई तो एसपी सिटी को भी जन्मदिन की बधाई दोगुनी हो गई।
4 जनवरी 2021 को ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र से एक 13 साल की मासूम बच्ची अपने चाचा की डांट से नाराज होकर चली गई। बच्ची के लापता होने की सूचना पुलिस ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी को मिली। उन्होंने तत्काल मामले की जानकारी अधिकारियों को देकर पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। बच्ची के लापता होने की जानकारी एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय को मिली तो उन्होंने तत्काल कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी को बच्ची की सकुशल बरामदगी के लिए निर्देशित किया। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने खुद भी अपने स्तर पर प्रयास तेज कर दिए। संबंधित थानों की पुलिस को बच्ची की बरामदगी के लिए दौड़ा दिया। पुलिस की कई टीम अपने—अपने स्तर पर प्रयासरत रही। एसपी सिटी पल—पल की जानकारी अपडेट करती रही। पुलिस को निर्देशित करती रही। बच्ची के सकुशल बरामद होने की सूचना मिली तो उन्होंने राहत की सांस ली। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान एसपी सिटी ने अपने फर्ज को बखूवी अंजाम दिया। आज 5 जनवरी 2021 को एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय के जन्मदिन के अवसर पर न्यूज127 अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करता है। वह स्वस्थ रहे और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए जनता को सुरक्षित होने का एहसास दें।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *