एसएसपी देहरादून ने देर रात कई कोतवाली प्रभारियों के किये तबादले








Listen to this article

न्यूज 127, देहरादून।
जनपद देहरादून में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने सात निरीक्षकों के तबादले किये हैं। जिन निरीक्षकों के तबादले किये गए हैं, उन्हें तत्काल प्रभाव से अपनी नवीन तैनाती पर ज्वाइनिंग करने के लिए कहा गया है।
एसएसपी के आदेश के बाद निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट को रिजर्व पुलिस लाईन से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश बनाया गया है। निरीक्षक कैलाश चन्द्र भट्ट को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर की जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षक हरिओम राज चौहान
को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर से करंट अफेयर अपडेट और प्रभारी चुनाव सैल, पुलिस कार्यालय की जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षक राकेश गुसाई को रिजर्व पुलिस लाईन से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डोईवाला बनाया गया है। निरीक्षक कमल कुमार लुण्टी को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डोईवाला से हटाकर प्रभारी निरीक्षक थाना रायवाला की जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षक सन्तोष सिंह कुँवर को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डालनवाला से शाखा प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ पुलिस कार्यालय की जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षक नरेन्द्र सिंह गहलावत को शाखा प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ पुलिस कार्यालय से
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डालनवाला की जिम्मेदारी दी गई है।