नवीन चौहान
जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए कर्तव्यनिष्ठा का फर्ज अदा करने वाली महिला पुलिसकर्मियों के नौनिहालों के लालन—पालन के लिए शिशु पालन केंद्र का शुभारंभ किया गया है। पुलिस लाइन रोशनाबाद में संचालित इस शिशु पालन केंद्र का उदघाटन एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस और उनकी धर्मपत्नी सुधा अबुदई कृष्णराज ने संयुक्त रूप से किया। शिुश पालन केंद्र में बच्चों के लिए खेल— खिलौनों और तमाम खेलकूद की गतिविधियों और खाने पाने के बस्तुओं की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। जिसके चलते महिला पुलिसकर्मी बेफिक्र होकर पुलिस डयूटी मन लगाकर कर सकती है।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन रोशनाबाद में एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने शिशु पालन केंद्र का उदघाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिला पुलिस कर्मचारी गणों एवं पुलिस जनों के कल्याण और उनके शिष्यों के लालन पालन हेतु शिशु पालन केंद्र को संचालन किया जा रहा है। पुलिस परिवार के कल्याण के लिए एक नई पहल की गई है। नौनिहालों के सुरक्षित स्थान पर होने से उनकी माताओं को चिंता करने की कोई जरूरत नही होगी। वह मन लगाकर अपनी डयूटी कर सकेगी। शुभारंभ अवसर पर महिला पुलिसकर्मियों की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया। तथा महिला पुलिस कर्मचारियों के बीच एक रस्साकशी प्रतियोगिता का भी आयोजन भी किया गया। पुलिस के कार्यक्रमों को बेहद सराहा गया। इस दौरान एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय और सीओ सदर पूर्णिमा गर्ग को भी सम्मनित किया गया।