न्यू देवभूमि हॉस्पिटल में गुर्दे की पथरी का सफल आप्रेशन, डॉ अश्वनी कंडारी की टीम ने बुजुर्ग महिला को दिया जीवन




Listen to this article

नवीन चौहान.
न्यू देवभूमि हॉस्पिटल में गुर्दे की पथरी का सफल आप्रेशन करके एक बुजु्र्ग महिला को नया जीवन प्रदान किया है। यूरोलोजिस्ट डॉ अश्वनी कंडारी की टीम ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आप्रेशन को सफल बनाया। मरीज और उनके परिजनों ने चिकित्सकों को आशीष दिया। वहीं हॉस्पिटल के खाते में एक उपलब्धि जुड़ गई है।

हरिद्वार के रानीपुर मोड़ पर स्थित न्यू देवभूमि हॉस्पिटल मरीजों की सुविधाओं के अनुरूप लगातार अपनी सुविधाओं का विस्तार कर रहा है। हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ सुशील शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में प्रशिक्षित चिकित्सकों की टीम कार्यरत है। हॉस्पिटल में अत्याधुनिक मशीनों का इजाफा किया गया है। जिसके चलते मरीजों को एक ही छत के नीचे तमाम सुविधाएं मिल रही है।

हॉस्पिटल की ख्याति दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इसी के चलते उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद से एक 61 वर्षीय बुजुर्ग महिला गुर्दे का आप्रेशन कराने पहुंची। करीब 120 किलोग्राम वजन की बुजुर्ग महिला को गुर्दे की बीमारी के साथ कई अन्य समस्याओं से जूझ रही थी। चेयरमैन डॉ सुशील शर्मा व यूरोलोजिस्ट डॉ अश्वनी कंडारी और उनकी टीम ने बुजुर्ग महिला के चुनौतीपूर्ण आप्रेशन को करने का निर्णय किया। आखिरकार आप्रेशन सफल रहा।

डॉ अश्वनी कंडारी ने बताया कि दूरबीन की तकनीक से आप्रेशन को सफल बनाया है। महिला के बुजुर्ग व अधिक वजनदार होने के चलते आप्रेशन में कई प्रकार की कठनाईयां थी। लेकिन मरीज के आत्मविश्वास ने हमको आप्रेशन करने की शक्ति प्रदान की और सफलता मिली। फिलहाल मरीज बिलकुल स्वस्थ है। डॉ सुशील शर्मा ने बताया कि मरीजों की सेवा करना ही उनका धर्म है। चुनौती को पार पाना ही लक्ष्य है। जब मरीज चिकित्सक पर भरोसा जताता है तो चिकित्सक का आत्म विश्वास प्रबल हो जाता है। इस केस में भी मरीज ने ही चिकित्सक को आप्रेशन करने का हौसला दिया। जिसके चलते हम लोग कामयाब हो पाए।