स्वामी प्रसाद मौर्या बोले सही था कारसेवकों पर गोली चलाने का आदेश




नवीन चौहान.
अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य एक बार फिर अपनेू विवादित को लेकर चर्चा में हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कासगंज में कहा कि कारसेवकों पर तत्कालीन सरकार ने संविधान और कानून की रक्षा के लिए अराजक तत्वों पर देखते ही गोली मारने के आदेश दिए थे। उस समय तत्कालीन सरकार ने अपना कर्तव्य निभाया था।

— स्वामी प्रसाद मौर्य के इस बयान के सामने आने के बाद एक बार फिर से उनकी आलोचना शुरू हो गई है।
— समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि जिस समय कारसेवकों पर गोली चलवाने का आदेश जारी किया गया था, उस समय तत्कालीन सरकार अपने फर्ज को निभा रही थी।
— वह अपने कर्तव्य का पालन कर रही थी। उन्होंने कहा कि जिस समय अयोध्या में राम मंदिर पर घटना घटी थी, वहां पर बिना किसी न्यायपालिका और प्रशासनिक के आदेश के बड़े पैमाने पर आराजतक तत्वों ने तोड़फोड़ कर दी थी।
— इस पर तत्कालीन सरकार ने संविधान और कानून की रक्षा के लिए, अमन और चैन कायम करने के लिए गोलियां चलवाई थीं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *