विजय सक्सेना.
हल्द्वानी में सर्राफा व्यवसायी पर फायरिंग करने की घटना में शामिल एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के पास से एक तमंचा और कारतूस के अलावा बाइक बरामद की गई है।
जानकारी के अनुसार 02/11/2022 को हल्द्वानी में एक सर्राफा व्यवसायी पर कुछ अपराधिक तत्वों द्वारा फायरिंग की गई थी। इसके अलावा काशीपुर में कुछ सर्राफा व्यवसाययों को कुछ अपराधियों द्वारा फोन पर धमकी देते हुए रंगदारी मांगी गई थी। इन घटनाओं के सामने आने के बाद पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमायूं परिक्षेत्र नैनीताल व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंहनगर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर व क्षेत्राधिकारी सितारगंज के पर्वेक्षण में दिनांक 03/11/2022 को चौकी बरा थाना पुलभट्टा क्षेत्र में संघन चैकिंग अभियान चलाया गया।
चैकिंग के दौरान हल्द्वानी की घटनाओं से सम्बन्धित कुछ खूंखार अपराधियों के पुलभट्टा बरा क्षेत्र में मौजूद होने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस टीम ने बदमाशों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की, इसी दौरान बदमाशों के साथ पुलिस की आमने सामने मुठभेड हो गयी। बदमाशों द्वारा जान से मारने की नियत से बार-बार चेतवानी के बाबजूद भी पुलिस टीम पर फायर किये जा रहे थे। पुलिस द्वारा जबाबी फायरिंग में एक बदमाश गुरदीप सिंह उपरोक्त घायल हुआ था जिसके बाये पैर में गोली लगी थी।
उक्त सन्दर्भ में थानाध्यक्ष पुलभट्टा द्वारा थाना पुलभट्टा पर अभियुक्तगण क्रमशः गुरदीप सिंह, देवेन्द्र सिह उर्फ गिन्दी, रमन कपूर उर्फ जिम्मी, मनोज अधिकारी, आकाश दीप सिह के विरुद्ध FIR NO-174 /2022 धारा 307/34 भादवि पंजीकृत कराया गया था। मुठभेड में घायल बदमाश गुरदीप सिंह जिस पर पूर्व से 04 अभियोग दर्ज थे को प्राथमिक उपचार के उपरान्त न्यायालय में पेश किया गया।
उक्त गुरदीप सिह के पास अवैध .32 बोर की पिस्टल व 04 जिन्दा कारतूस व 03 खोखा कारतूस बरामद हुए थे जबकि इन्ही का एक साथी देवेन्द्र सिह उर्फ गिन्दी को सरगडा चौकी क्षेत्र में दिन एक तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया था। उक्त अभियोग में अन्य नामजद अभियुक्त रमन कपूर उर्फ जिम्मी, मनोज अधिकारी, आकाश दीप सिंह फरार चल रहे थे। जिनकी गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष पुलभट्टा के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया था।
उक्त टीमों द्वारा दिनांक 07/11/2022 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त आकाश दीप सिंह उपरोक्त को जीरो बन्दा ग्राम अलीनगर शहदौरा के पास से हल्द्वानी की घटना में प्रयुक्त बिना नम्बर की स्पलैन्डर प्लस मो0सा0 सहित एक तमंचा व चार जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर दिनांक 03/11/2022 को पुलभट्टा पुलिस टीम पर फायर करने की बात कबूली तथा उस दिन अपने साथी क्रमशः गुरदीप सिह, देवेन्द्र सिह उर्फ गिन्दी, रमन कपूर उर्फ जिम्मी, मनोज अधिकारी का अपने ढाबे पर आने की बात बतायी। उक्त चारों का हल्द्वानी सर्राफा पर फायरिंग की घटना में शामिल होने की बात कबूली।
अभियुक्त आकाश दीप सिंह उपरोक्त द्वारा दिनांक 09/08/2022 को ग्राम अलीनगर शहदौरा से एक ट्राली चोरी करने की बात भी कबूली है। उक्त ट्राली आकाश दीप सिंह के ढाबे के पास से पूर्व में बरामद की जा चुकी है अवैध तमंचा व कारतूसों की बरामदगी के आधार पर अभियुक्त आकाश दीप सिंह के विरुद्ध थाना पुलभट्टा में FIR NO-178/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को रिमाण्ड हेतु मान) न्यायालय पेश किया जा रहा है।