ठंड का सितम रहेगा जारी, अभी सर्दी पड़ेगी जनजीवन पर भारी




नवीन चौहान.
मौसम का मिजाज अभी ठंडा ही बना रहेगा। पश्चिम व उत्तर-पश्चिम दिशाओं से चली बर्फीली हवा और दिन में छाए बादलों की वजह से दिन में भी ठिठुरन महसूस हुई। कड़ाके की ठंड के चलते शरीर में गलन सी महसूस हुई।

प्रतिकूल मौसम की वजह से दिन और रात के तापमान में अभी गिरावट दर्ज की जा रही है। दोनों ही स्तर पर तापमान में गिरावट देखी जा रही है। मौसम विभाग की मानें तो अगले एक-दो दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग ने बुधवार से शनिवार तक येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मौसमी दशाओं के अनुकूल न होने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। आने वाले दिनों में भी पारा और गिर सकता है। विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को कोल्ड डे की स्थिति रहने की संभावना जताई है।

वहीं दसूरी ओर पहाड़ों पर भी बर्फबारी हो रही है। पहाड़ से होकर मैदान में पहुंच रही सर्द हवाएं भी कड़ाके की ठंड में इजाफा कर रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक इस सप्ताह ठंड से राहत मिलने की उम्मीद कम ही है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *