न्यूज 127.
ग्रेटर नोएडा की बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने महेश हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। महेश की हत्या उसकी पत्नी ने ही अपने प्रेमी के संग मिलकर की थी। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र के गांव बिरोंडा में 1 जुलाई को सुलभ शौचालय की छत पर महेश का शव मिला था। हत्या धारदार हथियार से की गई थी। पुलिस ने घटना का खुलासा करने के लिए जांच पड़ताल की तो उसकी पत्नी पूजा पर शक गया। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो हत्या का सच सामने आता चला गया। पुलिस ने उसके प्रेमी प्रहलाद को भी गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने कैंची से महेश का का कत्ल किया था। पुलिस ने कत्ल में इस्तेमाल की गई कैंची को भी बरामद कर लिया है। पूजा और उसका प्रेमी प्रह्लाद एक ही गांव के रहने वाले हैं। पूजा की शादी से पहले से ही दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतक महेश की रात की ड्यूटी थी। जब वह ड्यूटी जाता था तो प्रह्लाद पूजा के पास पहुंच जाता था।
घटना के दिन महेश जल्दी घर आ गया। घर पर उसने अपनी पत्नी पूजा प्रेमी प्रहलाद के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसी दौरान पूजा ने प्रेमी प्रह्लाद के साथ मिलकर कैंची से पति की हत्या कर दी।