नवीन चौहान.
अपनी ससुराल पहुंचे एक युवक को पत्नी को साथ ले जाने के लिए कहना इतना महंगा पड़ा कि उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।
दरअसल यूपी के आगरा जिले में ससुराल पहुंचे दामाद को जमकर पीटा गया। ज्यादा पीटे जाने के कारण उसे चोट भी आई। घायल दामाद को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित युवक ने ससुराल वालों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार बहादुर सिंह पुत्र हेतराम निवासी बरपुरा थाना इरादत नगर ने थाना फतेहाबाद में तहरीर देकर बताया कि उसकी चार वर्ष पूर्व चांदनी पुत्री पप्पू राम निवासी सहारंगपुर थाना फतेहाबाद के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद से ही चांदनी ससुराल में कम मायके में ज्यादा रहती है। गुरुवार को वह चांदनी को लेने के लिए ससुराल गया था।
जब वह ससुराल वालों से चांदनी को उसके साथ भेजने के लिए कहने लगा तो उसके सास ससुर और पत्नी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। बताया कि इस दौरान उसकी पत्नी का जीजा भी वहां मौजूद था। पिटाई से उसे चोटें भी आई। पुलिस ने पीड़ित युवक की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया पति पत्नी के बीच का विवाद सामने आया है।

- जिला जज, डीएम और एसएसपी ने किया राजकीय सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण
- मुनीष सैनी के रक्षा सूत्र कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, मातृशक्ति का मिला अपार स्नेह
- बाबा बिहारीदास मंदिर में लाखों की चोरी, दान पात्र का ताला तोड़कर चुरायी नकदी, DBR भी ले गए
- 28 अगस्त को हर्षोल्लास के साथ मनाएं रक्षा बंधन का पर्व, चंद्र ग्रहण का नहीं है कोई असर
- SSP नवनीत भुल्लर के सख्त निर्देश, शवों की जांच में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था करें कड़ी








