नवीन चौहान.
शनि महाराज 17 जून से उलटी चाल चलने वाले हैं। 17 जून दिन शनिवार से शनि देव कुंभ राशि में अपनी चाल उल्टी करने जा रहे हैं। ऐसे में मूल त्रिकोण राशि में शनि काफी शक्तिशाली रहने वाले हैं। शनि यहां स्थित होकर यश योग का निर्माण भी कर रहे हैं।
यह एक सुखद संयोग है कि इस बार शनि की उल्टी चाल भी छह राशि वालों के लिए अत्यधिक शुभ फल प्रदान करने वाली बन रही है। ज्योतिषाचार्य राहुल अग्रवाल के मुताबिक मेष, वृषभ, मिथुन,
तुला, मकर, कुंभ राशि वालों को शनि की उल्टी चाल से अत्यधिक लाभ होगा। इन राशि वालों के जहां बिगड़े काम बनेंगे वहीं पैसे का आगमन भी होता रहेगा। विशेषकर व्यापारियों के लिए यह समय अच्छा रहेगा।
इसके अलावा कर्क, सिंह, कन्या, वृश्चिक, धनु, मीन राशि वालों के लिए शनि की उल्टी चाल का प्रभाव मिलाजुला फल देने वाला रहेगा। इन राशि वालों को इस समय काम का प्रेशर कुछ ज्यादा महसूस रहेगा। शनि की इस वक्री चाल का लाभ लेने के लिए सभी राशि वाले जातक शनिवार को श्री सुंदरकांड का पाठ या हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। शनिवार के दिन जरूरतमंद व्यक्तियों को भोजन या अन्न का दान करें।
क्या ना करें
किसी भी प्रकार किसी को भी पीड़ा ना पहुंचाएं, ध्यान रखें कि किसी भी प्रकार नाजायज रूप से धन का आगमन ना हो। शनि 17 जून को रात्रि 10:19 पर वक्री होंगे। 4 नवंबर 2023 को दोपहर 12:00 बज के 8 मिनट तक वक्री रहेंगे।