टोल प्लाजा कर्मचारियों को दी कोरोना से बचने की सलाह, डेढ़ सौ मास्क बांटे




संजीव शर्मा
मेरठ। कोरोना वायरस से बचाव के लिए टोल प्लाजा पर काम करने वाले सभी कर्मचारियों को बचाव के लिए जरूरी उपाय बताए गए। कर्मचारियों को सलाह दी गई कि वह साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें। इस दौरान सुरक्षा अधिकारी मनिंदर विहान ने कर्मचारियों को मास्क बांटे और सैनेटाइजर से सभी के हाथ साफ कराये।
रुड़की रोड स्थित वैस्टर्न यूपी टोल प्लाजा पर कर्मचारियों को कोरोना वायरस के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर टोल सुरक्षा सुरक्षा अधिकारी मनिंदर विहान ने कर्मचारियों को मास्क बांटे और कर्मचारियों को कोरोना के बचाव के लिए जानकारी दी।


सुरक्षा अधिकारी मनिंदर विहान ने कर्मचारियों से कहा कि वह किसी से भी हाथ मिलाने से बचें। सभी को नमस्ते करें। बात करते समय थोड़ा गैप रखें। वाहन चालकों से दूर से बात करें। यदि कोई छींक रहा है या खांसी कर रहा है तो उससे कहे कि वह नैपकिन या रूमाल लगाएं और
कोशिश करें वह मास्क लगाए। ऐसे व्यक्ति से दूर रहे। सुरक्षा और सावधानी से ही इस गंभीर बीमारी से बचा जा सकता है।

बताया गया कि इस दौरान डेढ़ सौ मास्क बांटे गए। सभी कर्मचारियों के सैनेटाइजर से हाथ साफ कराए गए। मनिंदर विहान ने कहा कि टोल प्लाजा प्रबंधन स्वच्छता के प्रति लगातार जागरूकता फैलाने का काम कर रहा है। वर्तमान में कोरोना वायरस को देखते हुए लगातार कर्मचारियों को जागरूक करते हुए उन्हें बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *