प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के साथ एक महिला गिरफ्तार




सोनी चौहान
देहरादून के पटेलनगर पुलिस ने प्रतिबंधित नशीले 3500 कैप्सूल के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
सीओ सदर अनुज कुमार ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि एक महिला लालपुल स्थित एक होटल के पीछे खड़ी है। जिसके पास काफी मात्रा में प्रतिबंधित कैप्सूल हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस को देखकर महिला बैग छोड़कर भागने लगी। इस पर महिला पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। महिला की तलाशी ली गई तो उसके पास से प्रतिबंधित 3500 कैप्सूल बरामद किए गए। पुलिस द्वारा पूछताछ की गई तो महिला ने अपना नाम शबनम निवासी ब्रह्मपुरी पटेलनगर बताया। उसने पुलिस को बताया कि उसे यह कैप्सूल नौशाद निवासी लोहिया नगर ने उपलब्ध कराए थे। महिला और नौशाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *