भाजपा का सभी सीटों पर कड़ा मुकाबला, कहीं कांग्रेस तो कहीं बसपा से टक्कर




नवीन चौहान.
विधानसभा 2022 के लिए सोमवार को जनपद में चुनाव होने हैं। हरिद्वार जिले में 11 विधानसभा सीट है। इन सीटों पर सभी प्रत्याशियों ने जीत के लिए जोरदार जनसंपर्क किया। हर वर्ग की वोट अपने पक्ष में करने का प्रयास किया। लेकिन इन सीटों पर कहीं भी एक तरफा मुकाबला नहीं है। सभी सीटों पर प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला है।

विधानसभाओं में मुकाबले की बात करें तो हरिद्वार शहर सीट पर भाजपा और कांग्रेस में सीधी टक्कर दिख रही है। दोनों ही उम्मीदवार एक दूसरे पर भारी दिख रहे हैं। इस सीट पर जीत हार का अंतर बहुत मामूली रहेगा।

हरिद्वार ग्रामीण सीट पर भाजपा, कांग्रेस और बसपा में त्रिकोणीय मुकाबला दिख रहा है। रानीपुर भेल सीट पर भाजपा और कांग्रेस में टक्कर है। लक्सर सीट पर भाजपा और बसपा में सीधा मुकाबला दिख रहा है। खानपुर सीट पर भी सीधा मुकाबला बसपा और भाजपा के बीच ही दिख रहा है।

मंगलौर सीट पर बसपा और कांग्रेस में सीधा मुकाबला दिख रहा है। झबरेड़ा सीट पर बसपा और भाजपा में सीधी टक्कर दिख रही है, कांग्रेस भी यहां फाइट करती दिख रही है।

रुड़की सीट पर भाजपा और कांग्रेस में सीधा मुकाबला दिख रहा है। पिरान कलियर सीट पर भाजपा, कांग्रेस और बसपा में त्रिकोणीय मुकाबला दिख रहा है। आम आदमी पार्टी भी यहां अपना प्रदर्शन दिखा रही है।

भगवानपुर सीट पर बसपा और कांग्रेस में सीधी टक्कर दिख रही है, भाजपा यहां कड़ा संघर्ष कर रही है। ज्वालापुर सीट पर भाजपा, कांग्रेस और बसपा में कड़ा मुकाबला दिख रहा है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *