यूपी पुलिस ने पूर्व मुख्मंत्री अखिलेश यादव को हिरासत में लिया




यूपी.
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को हिरासत में ले लिया है। उन पर धारा 144 के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है। अखिलेश यादव को हिरासत में लेकर इको गार्डन भेजे जाने की बात कही जा रही है। बता दें कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने लोकसभा अध्यक्ष को भी पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार नागरिक अधिकारों का हनन कर रही है, मुझे कार्यक्रम में जाने से रोका जा रहा है।


यूपी में सभी जिलों में सपा कार्यकर्ता आज किसान यात्रा निकालने की तैयारी में थे। सपा सुप्रीमो ने किसान आंदोलन के समर्थन में कार्यकर्ताओं से हर जिले में किसान यात्रा निकालने का आहवान किया था। इसी क्रम में सपा कार्यकर्ता आज किसान यात्रा निकाल रहे थे। मेरठ में भी किसान यात्रा निकाल रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। यहां सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच काफी नोंकझोंक भी हुई। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने सपा कार्यालय के बाहर सरकार का पुतला फूंकने का प्रयास किया। कार्यकर्ताओं ने पुतले को आग भी लगा दी, किसी तरह वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने पुतले में लगी आग को बुझाया। मेरठ में जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह और सपा नेता अतुल प्रधान समेत करीब तीन दर्जन से अधिक कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए हैं।

दिल्ली जाने वाले ये रास्ते बंद, शेष पर जाम, गए तो हो जाएगी मुश्किल

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में धारा 144 लागू है, इसे में बिना अनुमति के किसी भी तरह की यात्रा नहीं निकाली जा सकती। अधिका​रियों का कहना है कि सपा कार्यकर्ताओं ने किसान यात्रा निकालने की कोई अनुमति नहीं ली है। इसीलिए पुलिस प्रशासन नियमानुसार कार्रवाई कर रहा है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *