नवीन चौहान.
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में रिश्ते के मौसा ने एक युवती के साथ दुष्कर्म किया और मौसी ने इसका वीडियो बनाकर उसे ब्लैक मेल भी किया। आरोप है कि मौसा और मौसी ने उसे ब्लैकमेल कर उसके नाम के दो प्लॉट अपने नाम करा लिये।
रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली यह घटना थाना मिरहची क्षेत्र के गांव की है। बताया जा रहा है कि यहां रहने वाली युवती से रिश्ते के मौसा ने दुष्कर्म किया। हैरानी की बात तो ये है कि मौसी ने इसका वीडियो बनाया। इसके बाद युवती को ब्लैकमेल किया गया। युवती से दो प्लॉट मौसा और मौसी ने अपने नाम करा लिए।
पीड़िता ने अब पूरे मामले की अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर दंपती सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार युवती का आरोप है कि 10 जून को रिश्ते की मौसी रजनी ने शीतल पेय में नशीला पदार्थ देकर अपने पति विनोद कुमार से दुष्कर्म कराया। इसका वीडियो भी बना लिया। इसके बाद मौसी ने ब्लैकमेल किया और मेरे नाम के दो प्लॉट अपने नाम करा लिए।
युवती ने इस साजिश में साधना, शिल्पी और अंजू नाम की महिलाओं को भी शामिल होने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि 10 जून से लेकर 13 जुलाई तक उसके रिश्ते के मौसा विनोद ने कई बार दुष्कर्म किया है। पुलिस ने शिकायती पत्र के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- जिला जज, डीएम और एसएसपी ने किया राजकीय सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण
- मुनीष सैनी के रक्षा सूत्र कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, मातृशक्ति का मिला अपार स्नेह
- बाबा बिहारीदास मंदिर में लाखों की चोरी, दान पात्र का ताला तोड़कर चुरायी नकदी, DBR भी ले गए
- 28 अगस्त को हर्षोल्लास के साथ मनाएं रक्षा बंधन का पर्व, चंद्र ग्रहण का नहीं है कोई असर
- SSP नवनीत भुल्लर के सख्त निर्देश, शवों की जांच में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था करें कड़ी








