केंद्रीय मंत्री की दीर्घायु और देश की तरक्की के लिए किया दुग्धाभिषेक




नवीन चौहान
हरिद्वार। उत्तर प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री डॉ० महेंद्रनाथ पांडेय के जन्मदिन पर भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने रामघाट पर दुग्धाभिषेक किया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष उज्ज्वल पंडित एवं जिला उपाध्यक्ष सन्नी पंवार ने कहा कि महेंद्रनाथ पांडे का जीवन चरित्र भाजपाइयों के लिए प्रेरणादायी है। चाहे संगठन है या सरकार में उनको जो भी ज़िम्मेदारी दी जाती है। वो उसको सहर्ष स्वीकार करते हुए पूर्ण जिम्मेदारी के साथ दायित्व का निर्वहन करते हैं। अपना पूरा जीवन पार्टी को समर्पित करने वाले डॉक्टर महेंद्रनाथ पांडेय के जीवन में कभी भी किसी प्रकार का कोई आरोप विपक्षियों द्वारा भी नहीं लगाया गया। ऐसे नेता को अपनाकर राजनीतिक जीवन को आगे बढ़ाना यह युवाओं के लिए भी किसी हर्ष से कम नहीं है। इस मौके पर श्रीकुंज, गौरव भारद्वाज, शिवम् ठाकुर, आदित्य झा, पुष्पेंद्र शर्मा पुष्पी, गंगा शरण चंदेरिया, अभिषेक हनी चौहान, सतीश संतलाल, वात्सल्य पाल वासु आदि शामिल हुए।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *