मां के निधन के वक्त लखनऊ में सरकारी कार्यक्रम में व्यस्त थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ




Listen to this article

91 वर्ष की आयु में सावित्री देवी ने उत्तराखंड में ली अंतिम सांस

लखनऊ/पौड़ी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने उत्तराखंड स्थित अपने पैतृक क्षेत्र में अंतिम सांस ली।

जानकारी के मुताबिक, जिस समय उनकी माता का निधन हुआ, उस वक्त मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में एक सरकारी कार्यक्रम में व्यस्त थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान उन्हें अपनी मां के निधन की सूचना नहीं मिल पाई थी।

मां के निधन की खबर से उनके परिवार और शुभचिंतकों में शोक की लहर है। सावित्री देवी के निधन पर विभिन्न क्षेत्रों से शोक संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं।