हरिद्वार SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने 12 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में किया फेरबदल










Listen to this article

हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने पुलिस व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए जिले में तैनात 12 उपनिरीक्षकों एवं सहायक उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। तबादला सूची के अनुसार अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

  1. एसआई मनोज रावत को श्यामपुर थाने से कोतवाली रुड़की भेजा गया है।
  2. एसआई संजीत कंडारी को चौकी हर की पौड़ी से एसएसआई श्यामपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
  3. एसआई अंशुल अग्रवाल को कोतवाली रानीपुर से हटाकर चौकी प्रभारी हर की पौड़ी बनाया गया है।
  4. एसआई उमेश कुमार को चौकी शांतशाह से स्थानांतरित कर चौकी प्रभारी लखनौता की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  5. एसआई देवेंद्र पाल को बजाज चौकी से हटाकर थाना कनखल भेजा गया है।
  6. एसआई समीर पांडे को रेल चौकी से स्थानांतरित कर बाजार चौकी लक्सर की जिम्मेदारी दी गई है।
  7. एसआई अमित नौटियाल को कनखल से स्थानांतरित कर चौकी प्रभारी इमलीखेड़ा बनाया गया है।
  8. एएसआई प्रमोद सिंह को पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर सीओ सिटी कार्यालय भेजा गया है।
  9. एएसआई युवराज को सीओ सिटी कार्यालय से स्थानांतरित कर थाना बुग्गावाला भेजा गया है।
  10. एसआई अजय को चौकी लखनौता से स्थानांतरित कर चौकी प्रभारी शांतशाह बनाया गया है।
  11. एसआई विपिन कुमार को लक्सर बाजार चौकी से हटाकर प्रभारी चौकी रेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  12. एसआई पुष्कर चौहान को कनखल से स्थानांतरित कर चौकी बाजार चौकी ज्वालापुर बनाया गया है।