कांवड़ मेले की सफलता में अहम भूमिका निभाने वाले हरिद्वार के 36 पुलिसकर्मी सम्मानित










Listen to this article

न्यूज 127, हरिद्वार।
कांवड़ यात्रा-2026 के सकुशल एवं शांतिपूर्ण समापन में पुलिस बल की सामूहिक मेहनत को महत्वपूर्ण बताते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने कहा कि कांवड़ मेले की सफलता किसी एक अधिकारी या कर्मचारी की नहीं, बल्कि पूरी पुलिस टीम के समन्वित प्रयास का परिणाम है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी ने पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाई, जिसके चलते चुनौतीपूर्ण कांवड़ मेले को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सका।

पुलिस कार्यालय रोशनाबाद स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में एसएसपी नवनीत सिंह की अध्यक्षता में सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में जनपद के विभिन्न थानों, शाखाओं, कार्यालयों और पुलिस लाइन से पहुंचे पुलिसकर्मियों ने अपनी पारिवारिक एवं विभागीय समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। एसएसपी ने एक-एक कर पुलिसकर्मियों की कुशलक्षेम जानी और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।

अधिकांश समस्याओं का मौके पर किया समाधान
सम्मेलन के दौरान सामने आई अधिकांश समस्याओं का एसएसपी ने मौके पर ही समाधान किया। वहीं, जिन समस्याओं के लिए संबंधित शाखा या अधिकारी की कार्रवाई आवश्यक थी, उनके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को भरोसा दिलाया कि उनकी जायज समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी बेहतर वातावरण में काम करेंगे तो उनका मनोबल और कार्यक्षमता दोनों मजबूत होंगे। विभागीय जिम्मेदारियों के साथ पुलिसकर्मियों के कल्याण और उनकी समस्याओं का समाधान भी पुलिस नेतृत्व की प्राथमिकता है।

‘पुलिस मैन ऑफ द मंथ’ और ‘वूमेन ऑफ द मंथ’ से 36 पुलिसकर्मी सम्मानित
सम्मेलन के दूसरे चरण में एसएसपी नवनीत सिंह ने कांवड़ यात्रा सहित विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों और अपराधों के अनावरण में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले 36 पुलिसकर्मियों को ‘पुलिस मैन/वूमेन ऑफ द मंथ’ के रूप में सम्मानित किया। इनमें पांच महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। एसएसपी ने सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना की। सम्मानित होने वालों में कांवड़ मेला सेल में तैनात 13 पुलिसकर्मी भी शामिल रहे, जिन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए मेले की व्यवस्थाओं को सफल बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया।

इन पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान
कोतवाली नगर से उपनिरीक्षक ऋषिकांत पटवाल।
कोतवाली श्यामपुर से कांस्टेबल संदीप रावत।
कोतवाली ज्वालापुर से कांस्टेबल नरेन्द्र राणा एवं कांस्टेबल रवि चौहान।
कोतवाली रानीपुर से कांस्टेबल प्रेम सिंह दानू।
कोतवाली सिडकुल से हेड कांस्टेबल विवेक यादव।
कोतवाली गंगनहर से कांस्टेबल राकेश राणा।
कोतवाली झबरेड़ा से कांस्टेबल प्रदीप बिष्ट।
कोतवाली कलियर से अपर उपनिरीक्षक कुन्दन एवं कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह।
कोतवाली लक्सर से उपनिरीक्षक दीपक चौधरी।
सीआईयू रुड़की से कांस्टेबल आशीष शर्मा।
यातायात हरिद्वार से उपनिरीक्षक मोहित सिंह रौथाण।
सीपीयू हरिद्वार से उपनिरीक्षक नीरज मेहरा।
यातायात रुड़की से कांस्टेबल लवकेश मौर्य।
अभिसूचना इकाई हरिद्वार से महिला उपनिरीक्षक खुशबू।
फायर स्टेशन रुड़की से फायरमैन रविन्द्र कुमार।
दूरसंचार शाखा से कांस्टेबल अतुल कुमार।
पुलिस लाइन हरिद्वार से अपर उपनिरीक्षक विक्रम तोमर।
46वीं वाहिनी पीएसी, ए दल से कांस्टेबल सुमित राणा।
सीएम हेल्पलाइन से महिला कांस्टेबल उर्मिला एवं महिला कांस्टेबल पुष्पा।
वाचक शाखा से महिला कांस्टेबल सुरैया।

कांवड़ मेला सेल के 13 पुलिसकर्मी भी सम्मानित
कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ मेला सेल में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने वाले 13 पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें निरीक्षक उमेश कुमार, उपनिरीक्षक पुनित दानोशी, अपर उपनिरीक्षक मुकेश राणा, कांस्टेबल महेन्द्र, कांस्टेबल दीपक डबराल, कांस्टेबल राजेश, कांस्टेबल दीपक दानू, कांस्टेबल पंकज, कांस्टेबल विनय उनियाल, कांस्टेबल कमल, कांस्टेबल सुनील, कांस्टेबल नत्थी एवं कांस्टेबल कविता शामिल हैं।

बेहतर कार्य करने वाले जवानों का बढ़ता है मनोबल
एसएसपी नवनीत सिंह ने कहा कि पुलिस विभाग में बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को समय-समय पर सम्मानित करने से उनका मनोबल बढ़ता है और अन्य पुलिसकर्मियों को भी उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया।