नवीन चौहान.
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह हुए एक भीषण हादसे में छह लोगों की जान चली गई। यह हादसा गाजियाबाद क्षेत्र में उस वक्त हुआ जब स्कूल बस और टीयूवी कार की टक्कर हो गई। कार में मेरठ के इंचौली के रहने वाले एक ही परिवार के लोग सवार थे। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया गया कि ये सभी खाटू श्याम के दर्शन के लिए जा रहे थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद ग़ाज़ियाबाद में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और दुर्घटना में घायलों का समुचित उपचार कराया जाए, उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद ग़ाज़ियाबाद में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री जी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित इलाज कराए जाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।
- हरिद्वार भूमि खरीद प्रकरण में बड़ा एक्शन, 10 लोगों पर दर्ज होगा मुकदमा
- 20 रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया पीआरडी जवान, विजिलेंस जांच में जुटी
- पूर्व नगर आयुक्त वरुण चौधरी की बर्खास्तगी और तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति
- राज्यपाल ने DM अंशुल सिंह और Ssp चंद्रशेखर को प्रतीक चिह्न देकर किया सम्मानित
- हरिद्वार पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग में एक बदमाश को लगी गोली




