नवीन चौहान.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर उत्तराखंड में भारी बारिश को देखते हुए प्रदेश की स्थिति के बारे में जानकारी ली। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जान-माल की क्षति, सड़कों की स्थिति सहित चारधाम यात्रा, कृषि, किसान और फसलों की स्थिति व कांवड़ यात्रा के संचालन के बारे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि शासन, एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर काम कर रहे हैं। जगह-जगह जेसीबी मशीनें तैनात की गई हैं, जिससे बाधित सड़कों को तुरंत खोला जा सके। उच्च स्तर से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। अधिकारियों को हर समय अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेजी से कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने केंद्र से पूरे सहयोग के लिए मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया है।
- देश भर में उत्तराखंड पुलिस टॉप-5 में, साइबर अपराध नियंत्रण में बड़ी उपलब्धि
- कॉमनवेल्थ गेम्स पदक विजेता उन्नति शर्मा को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने किया सम्मानित
- आधी रात हाईवे पर उतरे कप्तान, 09 पुलिसकर्मी निलंबित, 04 से स्पष्टीकरण
- राष्ट्रमंडल कांस्य पदक विजेता उन्नति शर्मा को डीएवी स्कूल से मिला जूडो का प्रशिक्षण
- कांस्य पदक विजेता उन्नति शर्मा का डीएवी देहरादून में भव्य स्वागत, विद्यार्थियों को दी प्रेरणा




