नवीन चौहान
सोनीपत जिले के मुरथल स्थित मशहूर सुखदेव ढाबे के 65 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मचा है। इस ढाबे पर दूसरे राज्यों के लोग भी बड़ी संख्या में आकर खाना खाते हैं। दिल्ली से सटे मुरथल के इस ढाबे के पराठें मशहूर हैं, जिन्हें खाने के लिए लोग दूर दूर से यहां आते हैं।
- जिन कर्मचारियों की जांच में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है उनमें किसी तरह का लक्षण नहीं मिला है।
- फिलहाल सभी को होम आइसोलेशन में रहने को कहा गया है।
- फिलहाल ढाबे को दो दिन के लिए बंद कर सैनिटाइज किया जा रहा है।
- स्वास्थ्य विभाग की ओर से ढाबे पर काम करने वाले कर्मचारियों व श्रमिकों के सैंपल लेने का काम चल रहा है।0
- सुखदेव ढाबे के संचालक ने भी जानकारी देकर अपने यहां के कर्मचारियों के सैंपल लेने के लिए कहा था।
- उन्होंने बताया था कि उनके यहां काम करने के लिए कुछ कारीगर बाहर से आए हैं।
- ढाबे पर करीब 350 सैंपल लिए गए थे। अब इनमें 65 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी सूचना ढाबा संचालक को दे दी गई है।
- बताया जा रहा है कि जिन कर्मचारियों में कोरोना की पुष्टि हुई है वह बाहर से आए थे और अभी काम पर नहीं थे।
- उन सभी को कमरे में क्वारेटाइन किया गया था।
- जांच में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें होम आइसोलेशन कर दिया गया है।