नवीन चौहान
हरिद्वार। उत्तर प्रदेश पुलिस को 8 साल से चकमा दे रहे अपहरण के एक अपराधी को हरिद्वार पुलिस ने रूड़की से गिरफ्तार किया है। आरोपी के ऊपर 5 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया हुआ था। सीआईयू की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर गाजियाबाद पुलिस को सुपुर्द कर दिया। सीआईयू प्रभारी अमरचन्द शर्मा ने बताया कि राजू उर्फ राजकुमार पुत्र राजपाल निवासी फगौना थाना धौलाना जिला गाजियाबाद उत्तर प्रदेश ने आठ साल पूर्व अपहरण के मामले में गाजियाबाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी राजकुमार तभी से फरार चल रहा था जिसके चलते उत्तर प्रदेश पुलिस ने राजकुमार के ऊपर पांच हजार का इनाम घोषित किया था। सोमवार को एसओजी रूड़की को आरोपी राजकुमार के रूड़की में छिपे होने की सूचना मिली जिस पर एसओजी प्रभारी अमरचन्द शर्मा, उपनिरीक्षक एसआईटी हरपाल सिंह, कॉस्टेबल रविन्द्र खत्री, महिपाल, देवेन्द्र, कपिल और आशूतोष तिवारी की टीम ने सुनहरा रोड, रूड़की पर दबिश दी। आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया। गाजियाबाद क्राइम ब्रांच के निरीक्षक आकाश व राजेन्द्र को आरोपी राजकुमार सुपुर्द कर दिया है। क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी को लेकर गाजियाबाद रवाना हो गई।



