नवीन चौहान
अगर आप युवती है और हरिद्वार अकेले घूमने का मन बना रहीं हो तो सावधान हो जाईये। हरिद्वार रोडवेज बस स्टैंड पर आपका सामना रसिया से हो सकता हैं। ये रसिया आपकों हरिद्वार घुमाने और मदद करने का बहाना बनाकर होटल के कमरे में ले जा सकते हैं। जहां आपकी आबरू को खतरा हो सकता हैं। पूर्व में भी एक रसिया एक युवती को फंसाकर मुसीबत में डाल चुका हैं। उस युवती को पुलिस ने इस रसिया के चंगुल से बचाकर सुरक्षित घर भेजा था। हरिद्वार बस स्टैंड पर ये एक अकेला रसिया नहीं हैं। ऐसे बहुत सारे रसिया जो खुद को पुलिसकर्मियों का हितेषी बताते है। अकेली युवतियों का शिकार करने की फिराक में बस स्टैंड के आसपास टहलते रहते हैं।
मां गंगा की नगरी हरिद्वार में देश विदेश के लोगों की आस्था हैं। इसी आस्था के प्रभाव में हरिद्वार लाखों प्रतिदिन हरिद्वार बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर पहुंचते हैं। कुछ अकेली युवतियां भी हरिद्वार आती हैं। इन अकेली युवतियों को अपना शिकार बनाने के लिये बस स्टैंड पर घात लगाये बैठे रसियाओं की नजर बनी रहती है। अकेली युवती को देखते ही ये रसिया युवती के पास पहुंच जाते है। युवती को रिक्शा दिलाने के बहाने बातचीत शुरू कर देते है। फिर युवती से हरिद्वार आने का मकसद जानते है। युवती ने अगर रसिया से पीछा छुडा लिया तो कोई बात नहीं। अगर युवती ने इस रसिया को अपने हरिद्वार आने के मकसद के बारे में कुछ भी बताया तो वह युवती से चिपक जायेगा। युवती को मदद करने का भरोसा देगा। होटल का कमरा दिलाने और मंदिर भ्रमण कराने में सहयोग करने का झांसा देगा। जिसके बाद उक्त रसिया अपने मंसूबों को पूरा करने की फिराक में लग जायेगा। यदि युवती ने सहमति दे दी तो रसिया के मंसूबे पूरे हो जायेंगे। युवती ने इंकार कर दिया तो वह रसिया को डांटकर भगा देंगा। चूंकि गैर राज्य से आई अकेली होती तो पुलिस के झंझट में भी पड़ना नहीं चाहती। इसी अकेली युवती की कमजोरी का ये रसिया पूरा फायदा उठाते हैं। एसएसपी कृष्ण वीके ने बताया कि बस स्टैण्ड व रेलवे स्टेशन पर सत्यापन अभियान चलाया जायेगा सभी लोगों को चिन्हित किया जायेगा।



