किसान यूनियन चिकित्सा प्रकोष्ठ के महासचिव बने न्यू देवभूमि हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ सुशील शर्मा




Listen to this article

न्यूज 127.
भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति की राष्ट्रीय अध्यक्ष सरयू शर्मा ने उत्तराखंड में संगठन का विस्तार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पर सुरेंद्र दत्त और चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पद डॉ राजीव चौधरी व महासचिव पद पर डॉ सुशील शर्मा को मनोनीत करते हुए किसानों के हितों की रक्षा करने का दायित्व सौंपा है। इसी के साथ उत्तराखंड के किसानों के उत्थान में कार्य करने के निर्देश दिए है।

भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति की राष्ट्रीय अध्यक्ष सरयू शर्मा के निर्देशों पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र कसाना संगठन के तमाम पदाधिकारियों के साथ हरिद्वार पहुंचे और उत्तराखंड में संगठन का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र कसाना ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति किसानों के हितों की रक्षा करने वाला सबसे मजबूत संगठन है। इसी के चलते उत्तराखंड के किसानों की आर्थिक उन्नति को बेहतर बनाने और उन्नत खेती की दिशा में कारगर कदम उठाने के लिए संगठन का विस्तार किया गया है।

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में कृषि् भूमि में नालियों में होती है। जिसमें किसानों को खेती करने में तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है। संगठन किसानों की अपेक्षा के अनुरूप सहयोग प्रदान करेंगा। जबकि किसानों को चिकित्सीय सेवा करने में चिकित्सा प्रकोष्ठ कारगर भूमिका अदा करेगा। नव नियुक्त महासचिव चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ सुशील शर्मा ने बताया कि वह किसान के बेटे है। किसानों की समस्या को गंभीरता से समझते है। उत्तराखंड के किसानों को चिकित्सीय सेवाओं का लाभ देने के साथ ही उनका हरसंभव सहयोग करने का भरोसा दिया है। इस दौरान संगठन के तमाम पदाधिकारी और लोकप्रिय हॉस्पिटल के चेयरमैन राजीव चौधरी मौजूद रहे।