पत्नी के आशिक को पति ने उतारा मौत के घाट




Listen to this article

न्यूज 127.
खबर यूपी के आगरा जनपद के ताजगंज से सामने आयी है। यहां एटा से आए एक युवक की हत्या कर शव को फेंक दिया गया। करीब एक महीने बाद पुलिस ने युवक का कंकाल बरामद कर घटना का खुलासा किया है।

जानकारी के अनुसार एटा से एक युवक आगरा में रह रही अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। उसके पति को इसका पता चला तो उसने रास्ते से ही उसका अपहरण कर लिया। उसके बाद उसने युवक की हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया। अब एक माह बाद प्रेमी का कंकाल नाले से बरामद हो गया है। हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

करीब 20 साल का दिलीप पिछले एक माह से लापता था। पुलिस को उसकी लास्ट लोकेशन ताजगंज आगरा में मिली थी, पुलिस को एक सुराग मिला और डेड बॉडी क़ी तलाश में उसका कंकाल मिल गया। पुलिस के मुताबिक दिलीप अपनी पुरानी प्रेमिका से मिलने आगरा आया था। इसी दौरान म​हिला के पति गोविंदा ने दिलीप की हत्या कर दी। पति का आरोप है कि दिलीप उसकी पत्नी को शादी के बाद भी परेशान कर रहा था।