बाप और दो बेटियों का कत्ल, मां की हालत गंभीर




Listen to this article

न्यूज 127.
प्रेम प्रसंग के चलते बाप और उसकी दो बेटियों की हत्या कर दी गई। जबकि मां की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

घटना बिहार की है। यहां के भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के गांव में मंगलवार देर रात्रि करीब दो बजे अपराधियों ने पिता और उनकी दो बेटियों को हमलावरों ने मौत के घाट उतार दिया। मां को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस का मामना है कि प्रेम प्रसंग में इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। सारण जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र के धनाडीह गांव में हुई इस घटना से पुलिस में भी हड़कंप मचा है।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फौरन दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर घटनास्थल से दूर कुआं से चाकू बरामद किया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने कहा कि तीन लोगों के हत्या हुई है। इस मामले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ चल रही है।

घायल शोभा देवी द्वारा बताया गया है कि लगभग दो बजे रात्रि को दो युवक मुंह को कपड़े से बांध कर पीछे के दरवाजे से घर में घुसे। इसके बाद छत पर सो रहे पति तारकेश्वर सिंह और मेरी दो पुत्रियों (15 वर्षीय चांदनी कुमारी और 13 वर्षीय आभा कुमारी) को ताबड़तोड़ चाकुओं से वार कर मार डाला। मुझे भी चाकू से वार कर हत्या करने का प्रयास किया गया है। लेकिन, घर से भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाने के कामयाब हुई।

सारण पुलिस ने शोभा देवी के बयान पर रसूलपुर थाना क्षेत्र के हरिजन टोला निवासी संतोष कुमार राम के 22 वर्षीय पुत्र सुधांशु कुमार उर्फ रौशन जबकि सुनील राम के 25 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया पूछताछ में दोनों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।खून से सने कपड़े भी मिले हैं। इसे फॉरेंसिंक जांच के लिए जब्त किया गया है।