अमेरिकी पर्यटक का खोया बैग सुरक्षित बरामद कर लौटायी विदेशी सैलानी ने चेहरे पर खुशी




Listen to this article

न्यूज 127, ऋषिकेश।
उत्तराखंड पुलिस ने एक बार फिर अपनी तत्परता और कार्यकुशलता से देवभूमि की छवि को देश-विदेश में रोशन किया है। कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्र में एक अमेरिकी पर्यटक का खोया हुआ बैग पुलिस ने महज कुछ घंटों में ढूंढकर उनके सुपुर्द कर दिया, जिससे विदेशी सैलानी के चेहरे पर खुशी लौट आई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक अमेरिकी पर्यटक ने पुलिस कंट्रोल रूम ऋषिकेश में आकर सूचना दी कि मोटरसाइकिल से हरिद्वार जाते समय कोयल घाटी के पास उनका एक बैग गिर गया है। उस बैग में करीब 250 अमेरिकी डॉलर और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे थे। प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और संबंधित मार्ग के सीसीटीवी फुटेजों को खंगालना शुरू किया।

फुटेज की जांच करने पर एक स्कूटर पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा वह सामान ले जाते हुए देखा गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्कूटर के रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए उसके स्वामी से संपर्क किया और पर्यटक का पूरा सामान सकुशल बरामद कर लिया।

अपना खोया हुआ कीमती सामान और दस्तावेज सुरक्षित वापस पाकर अमेरिकी पर्यटक बेहद खुश हुआ। उन्होंने देहरादून पुलिस की त्वरित और शानदार कार्यशैली की भूरी-भूरी प्रशंसा की। पर्यटक ने धन्यवाद स्वरूप एक स्व-लिखित पत्र देकर उत्तराखंड पुलिस काि आभार व्यक्त किया है।