न्यूज 127.
सनातन धर्म इंटर कॉलेज तथा गांधी शिल्प इंटर कॉलेज में जागरूकता अभियान चलाने के लिए हरिद्वार पुलिस की टीम पहुंची। छात्राओं को महिला सुरक्षा, साईबर अपराध, गौरा शक्ति एप्प, यातायात नियम आदि के सम्बन्ध में जानकारी दी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्गत आदेशों के अनुपालन के क्रम में 10 अक्तूबर को कोतवाली गंगनहर पुलिस द्वारा के गंगनहर क्षेत्रान्तर्गत स्थित सनातन धर्म इंटर कॉलेज तथा गांधी शिल्प इंटर कॉलेज में पढ़ रही छात्राओं को महिला सुरक्षा साइबर अपराधों की रोकथाम, गौरा शक्ति एप्प तथा यातायात नियमों की जानकारी हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमें सभी छात्राओं को जागरूक करते हुये तत्काल महिला सम्बन्धी अपराधो की सूचना तत्काल 112, साईबर अपराध की सूचना तत्काल 1930 नम्बर पर देने हेतु बताया गया। गौरा शक्ति मॉड्यूल से जागरुक किया गया तथा सभी छात्राओं को महिलाओं के प्रति घटित होने वाले अपराधों से पुलिस को निर्भीक होकर सूचित करने हेतु जागरुक किया गया।
महिला सुरक्षा और साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया


