देर रात लकड़ी के गोदाम में लगी भीषण आग




Listen to this article

न्यूज 127.
देर रात एक लकड़ी के गोदाम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना पर फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।

जानकारी के अनुसार देर रात करीब साढ़े बारह बजे कंट्रोल रूम रुड़की के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम दौड़वासी गागलहेड़ी रोड पर एक लकड़ी के गोदाम में आग लगी है। सूचना पर फायर यूनिट तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर एक लकड़ी के गोदाम में भयंकर रूप से आग लगी हुई थी। जिसको फायर यूनिट भगवानपुर ने बुझाना शुरू किया।

आग ज्यादा होने के कारण फायर स्टेशन भगवानपुर से एक औार फायर टेंडर मंगाया गया। पानी समाप्त होने पर नजदीकी फैक्ट्री फ्यूजन कंपनी से पानी भर कर आग पर डाला गया। लगभग 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फायर यूनिट के प्रयास से लकड़ी के आधे से ज्यादा गोदाम को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। आग से अन्य कोई जनहानि नहीं हुई मौके पर स्थानीय पुलिस व गोदाम स्वामी भी मौजूद थे।